
बड़वाह / नगर पत्रकार संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी को लेकर बैठक के साथ घोषणा हुई। संघ के संरक्षक और मार्गदर्शक ओमप्रकाश किवे हरभजनसिंह भाटिया, कैलाश सोनी, प्रवीण शर्मा, गोविंद शर्मा, विकास पवार, सुनील चौधरी, हेमंत जायसवाल, कुलदीप अरोरा के मार्गदर्शन में पत्रकार संघ को गति देते हुए नई ऊर्जा के साथ रविवार को जनपद सभा ग्रह में लम्बी नगर पत्रकार संघ की बैठक चली। जिसमें सर्व सहमति से संघ अध्यक्ष सुनील नामदेव एवं पदाधिकारियों की घोषणा सर्वसम्मति की गई। जिसमें सुनील नामदेव को अध्यक्ष, मुकेश खेड़े उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा कोषाध्यक्ष, अमित जोशी सचिव, सुनील जायसवाल महासचिव, लोकेन्द्र (लखन) परिहार सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुनील परिहार को बनाया गया। जिसमें पत्रकारों के हितों, समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर प्रयास करेगा और आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इस बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। इस अवसर पर वाजिद खान, विपिन जैन, निर्मल दुबे, अंतिम केवट, सागर जाट, निलेश अग्रवाल, भूपेंद्र सेन हिमांशु जैन, मोनू भाटिया, कमल वासुरे, सतीश अमौरा, प्रवीण बैरागी, विशाल कुमरावत, सोनू नायक, आनंद राठौड़, अंकुश विश्वकर्मा, जिम्मी किवे एवं अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

