
नर्मदापुरम / जय हो समिति द्वारा माँ नर्मदा घाट पर निरंतर चलाए जा रहे सेवा, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज 280वां साप्ताहिक कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने माँ नर्मदा परमहंस घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया, घाट परिसर की साफ-सफाई की तथा आमजन को नर्मदा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। जय हो समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 280 सप्ताहों से निरंतर यह अभियान बिना रुके चल रहा है, जो समाज में सेवा, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे माँ नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य अनिल मिश्रा, ओम विश्वकर्मा, टोनी दुन्दवि, रमेश उपरारिया, सागर पटैल, राजा मालवीय, अनुराग वर्मा, गणेश यादव, प्रथम बावरिया, विशाल बावरिया, श्रेयांश गौर, परी उपरारिया, पीताम्बर चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

