
नर्मदापुरम / थाना सोहागपुर क्षेत्र में गुम हुये मोबाइल फोनकी शिकायत आवेदको द्वारा थाना हाजिर आकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी, गुम हुये मोबाइल फोन की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस थोटा, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान द्वारा गुम मोबाइल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये मोबाइल ढूढ़ने हेतु थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
भारत सरकार के द्वारा CEIR पोर्टल संचालित किया गया हैं जो एक केंद्रीकृत प्रणाली हैं। पोर्टल के माध्यम से खोये एवं चोरी हुये मोबाइल फोन को ट्रेक एवं ब्लाक करने में मदद मिलती हैं, थाना सोहागपुर में पिछले दिनों में गुम हुये मोबाइल की 15 शिकायत प्राप्त हुई थी, जिनको CEIR पोर्टल पर दर्ज की गई थी। जिनमें से पोर्टल की मदद से 05 गुम मोबाइल को ट्रेक किया एवं प्राप्त किये गये हैं। शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल सौपे गये हैं। मोबाइल धारकों को मोबाइल मिलने पर उनके चेहरे खिल गये हैं। मोबाइल को बरामद कर मालिको को सुपुर्द किये गये है। कुल 05 मोबाइल कीमत 1 लाख रूपये के उनके मालिको को वापस किये गये है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होता हैं तो थाने में शिकायत जरूर करे एवं शिकायत के साथ उचित दस्तावेज, आधार कार्ड, फोन बिल एवं गुम पोर्टल पर शिकायत आवेदन पत्र जरूर प्रस्तुत करें।
उल्लेखनीय भूमिका – थाना प्रभारी उषा मराबी, सउनि. गणेश राय, प्र. आर. विनोद नागर, आर. अजमेर सिंह परिहार
सराहनीय भूमिका – सउनि रमाकांत यादव, प्र.आर. नरेन्द्र पटेल, प्र.आर. शिवशंकर आर. दिनेश, सुनील ओझा, म. आर. नेहा रघुवंशी की रही।

