


नर्मदापुरम / आज 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड महारैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें एक वोट का अधिकार दिया है, परंतु बीजेपी ने वोट चोरी कर यह अधिकार भी हमसे छीनकर लोकतंत्र को मिटाने की कोशिश की है। परंतु हम इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे। यह लड़ाई सत्य और असत्य के बीच है और हम महात्मा गांधी जी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आप सभी के सहयोग से इस लड़ाई को जीत कर बताएंगे। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में लगभग 317 कांग्रेस जनों ने महारैली में भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के साथ नर्मदापुरम जिले से भारी संख्या में महिला नेत्रियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता ने उत्साह एवं गगन भेदी नारों के साथ महारैली में भाग लिया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

