

माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम मानागांव के पास स्थित प्राचीन गुरुआ बाबा मंदिर के पास सेमन नाले पर 58 बोरिओं से बोरी बंधान किया गया। बोरी बंधान कार्यक्रम के दौरान जिला समंवयक पवन सहगल ने कहा कि जन अभियान परिषद पूरे मध्य प्रदेश में जल संचय अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों की जा रही हैं। इसी क्रम में आज माखन नगर सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम मानागांव के पास स्थित सेमन नाला पर बोरी बंधान किया जा रहा है, जिससे यहाँ पर लंबे समय तक जल का भराव रहे। विकासखण्ड समंवयक नरेंद्र देशमुख ने जल संरक्षण के अनेक उदाहरण देकर जल के महत्व को बताया। मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी कहा कि हम सभी को मिलकर जल संरक्षण के लिए आगे आना होगा। तभी हम जल के महत्व को समझ सकेंगे। अंत में जल संचय शपथ दिलाई गई। सभी आभार नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने व्यक्त किया। इस दौरान पवन सहगल (जिला समन्वयक नर्मदापुरम), नरेन्द्र देशमुख (विकासखंड माखननगर), मनीष चतुर्वेदी (मंडल अध्यक्ष माखननगर), सुरेश यादव (सेक्टर प्रभारी), नीतिराज सिंह यादव (नवांकुर संस्था प्रमुख), गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, शुभम् यादव, नीतेश यादव, जितेंद्र पाल, पूनमचंद अहिरवार, तारेश परसाईं, राकेश यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, महेश, गणेश, संजू, सूरज, सूबेदार यादव तथा नवांकुर संस्था सदस्य एवं गूजरवाड़ा, कोटगांव, मानागांव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव तथा सदस्य उपस्थित रहे।

