इटारसी / मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का शनिवार को डाडीवाडा गेट न्यु सिमरन फैमिली रेस्टोरेंट पर आगमन हुआ। श्री हनुमान मंदिर, राधे कृष्ण मंदिर पर प्रोटोकॉल के तहत उनको भोजन करवाया गया। राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. पवन यादव उनकी मित्र मंडली, सिमरन ढाबा के संचालक स्वप्निल जैसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उमा भारती का श्री हनुमान मंदिर स्थान से विशेष लगाव बताया गया है। अंत में पूरी मित्र मंडली का पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आभार व्यक्त किया। श्री यादव द्वारा बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सनातन संस्कृति धार्मिकता अतुलनीय है, आने वाली पीढी को उनका अनुशरण करना चाहिए।

