
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एशिया के तत्वावधान में गुप्ता ग्राउंड स्टेडियम में इंटर क्लब एवं इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 18 दिसंबर से किया जाएगा। मानसेवी सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि गुप्ता ग्राउंड मैदान की साफ सफाई पिच निर्माण का कार्य जोर-शोर से प्रारंभ हो चुका है। इस प्रतियोगिता में संभाग के सभी क्रिकेट क्लब एवं जिले के विद्यालयों की टीम भाग लेंगी।

