

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल का सुरीला नर्मदापुरम संगीत कार्यक्रम का कल 25 हफ्तों का सफल सफर पूरा हो रहा है। आज शाम 6 बजे उपभोक्ता भंडार के सामने सिल्वर जुबली समारोह के रूप में खास जश्न मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम फन, मस्ती और म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति के साथ मनाया जाएगा। नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि संगीत का यह कार्यक्रम पिछले 24 हफ्तों से प्रत्येक रविवार को नेहरू पार्क में पारिवारिक और सांस्कृतिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। युवा मंडल के मनीष परदेशी ने बताया कि सिल्वर जुबली कार्यक्रम में लाइव ऑर्केस्ट्रा, कराओके प्रस्तुति, एकल एवं युगल गीत, मिमिक्री आर्टिस्ट, और स्थानीय कवियों की रचनाओं का विशेष पाठ आकर्षण होंगे। सुरीला नर्मदापुरम का सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 35 से अधिक संगीत कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कल रविवार को शहरवासियों के लिए एक यादगार सुरीली शाम के रूप में रहेगी।

