
नर्मदापुरम / आज के परिवेश को देखते हुये आदर्श महिला क्लब ने मीटिंग में गहन चिंता जाहिर की कि छोटे छोटे बच्चों के साथ जो अपराध हो रहे है, वह निश्चित ही चिंतनीय है साथ में महिलाओं का शोषण भी चिंता का विषय है। क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि सोशल मिडिया के चलते बहुत महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे है,जाने अनजाने में वह अपराध की शिकार हो जाती है। सचिव श्वेता जैन चिंता जताई कि आज के माहौल में छोटे छोटे बच्चे भी नशे के शिकार हो रहै है, जो बहुत चिंता का विषय है। क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार ने कहा कि आगे हमारे देश की बागडोर बच्चों के हाथ में ही है जिनको नशे से बचाना बहुत जरूरी है। क्लब संरक्षक संध्या मंहत ने कहा कि हम सबको साइवर क्राइम से निपटने की जरूरत हैं। बैठक में ऐकता फौजदार, संध्या मंहत, नीरजा फौजदार, श्वेता जैन, नीता ओशीन, अरमान जैन, निधी जैन, नीता गिल्ला, कामनी गिल्ला, सागर से पधारी बरिष्ठ समाज सेविका क्रॉंति कंडया, नम्रता मंहत, भावना चावरा, रचना मस्ते , सारिका डेरिया, अंजू ओशीन, संगीता बड़कुल, अनीता जैन, अनामिका जैन, प्रीति मंहत सभी ने एक साथ संकल्प लिया कि नारी सशक्तिकरण के लिये हमेशा तत्पर रहेगे, अंत में अरमान जैन एवं निधी ने आभार व्यक्त किया।

