
इटारसी / 14 दिसंबर दिन रविवार दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड महारैली में नर्मदापुरम जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि इस महारैली में नर्मदापुरम जिले की ओर से प्रभारी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण गौर रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 999 304 3393 है। जिले के कांग्रेसजन श्रीधाम एक्सप्रेस कालका एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों से 13 दिसंबर रात्रि को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु महारैली में भाग लेकर लोकतंत्र का गला घोटने वाली सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज को बुलंद करेंगे। दिल्ली में महारैली में भाग लेने को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विचार विमर्श किया गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

