
नर्मदापुरम / नगर में बढ़ते यातायात को लेकर नगर पालिका द्वारा अभी हाल में ही मुहिम चलाई गई है वह सार्थक नजर तो आ रही है। 2 दिन पूर्व भी नगर पालिका सीएमओ ने रात्रि में सात रास्ते पर जाकर हाथ ठेलों वालों को हटाया था। क्योंकि इन हाथ ठेलों वालों की वजह से आवागमन में दिक्कत आती है, जिसे लेकर नगर पालिका द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साथ ही शहर में जहां भी अतिक्रमण रखे हैं उन पर भी ध्यान देना जरूरी है। मीनाक्षी चौक पर कुछ ऊनी कपड़ों के विक्रेताओं द्वारा भी दुकान खोल रखी हैं। यह किसकी परमिशन से मीनाक्षी चौक पर दुकान लगाए हुए हैं। अब क्योंकि मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण हो गया है फिर इस और भी नगर पालिका को ध्यान देना होगा । अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत का कहना है कि जहां भी अतिक्रमण हो वहां से वह अतिक्रमण हटाया जायेगा ।

