
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर (नर्मदापुरम) द्वारा आज ग्राम कोटगांव में सेक्टर 04 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर 04 की बैठक जल संचय एवं हमारे सेक्टर में एक ओर बोरी बंधान बनाने के लिए सेमन नाले के स्थान का चयन किया गया। इस बैठक में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव, सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र यादव मानागांव, रुपेश यादव, सतीश यादव कोटगांव, शुभम् गोस्वामी, गेंदालाल यादव गूजरवाडा एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

