

नर्मदापुरम / मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी तिथि 2025 को रामकृष्ण विवेकानंद वेदांत समिति द्वारा शाहगंज में डूंगरिया गांव के पास शारदा मां शांति धाम पनारी में शारदा मां की जन्म तिथि पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। जिसमें कन्याओं को एकत्रित कर कन्या पूजन, भोज और भेंट इत्यादि प्रदान की गई । गांव एवं आसपास के सभी लोगों को भंडारा भी कराया गया और जिसमें लगभग 160 भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। रामकृष्ण विवेकानंद समिति द्वारा डूंगरिया आश्रम में इसी प्रकार के विभिन्न आयोजन जैसे साधना प्रार्थना पूजन पाठ इत्यादि समिति के अध्यक्ष स्वामी वीरेशनंद जी द्वारा आयोजित होते रहते हैं और इस समिति की एक लाइब्रेरी रसूलिया क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के नाम से संचालित हो रही है, जिसमें सभी लोगों के लिए पाठ्य सामग्री किताबें उपलब्ध कराई जाती है। शारदा मां की 173 सी जयंती हमारे देश-विदेश में भी मनाई गई और इस अवसर पर सभी जगह विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का आयोजन भी किया गया।

