
नर्मदापुरम / शहर के मध्य वार्ड नंबर 6 बड़ी बजरिया का मुख्य नाला एवं नालियाँ गंदगी से भर गये हैं। विगत 6 माह से नाला और नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। नगर पालिका में वार्ड के निवासियों ने इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, इस और कोई ध्यान नहीं दें रहा है। मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और नाले में बदबू आ रही है। शीघ्र अति शीघ्र नाले की साफ-सफाई कराने पर नगर पालिका CMO और नपा अध्यक्ष से खबर के माध्यम से मोहल्ले के निवासियों ने साफ सफाई हेतु ध्यान आकर्षित करने हेतु निवेदन किया है ।

