
नर्मदापुरम / आज दिनांक 11 दिसम्बर-2025 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी तथा थानों के सूचना संकलन में लगे कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक ली गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा आगामी निरीक्षण, त्यौहारों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन भोपाल के वार्षिक निरीक्षण को ध्यान में रखते हुये थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का अद्धतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये ।
क्रिसमस त्यौहार एवं नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर उचित पुलिस व्यवस्था लगाई जाये ।
सीएमहेल्प लाईन के अन्तर्गत सी एवं डी श्रेणी के थानों द्वारा शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जाये ।
वर्षान्त को दृष्टिगत रखते हुये लंबित अपराध, चालान, मर्ग की समीक्षा कर निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये गये ।
संदेवनशील विषयों से संबंधित वायरल वीडियों पर विशेष ध्यान देकर वैधानिक कार्यवाही की जाये ।
धर्म परिवर्तन के विषय में आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का भ्रमण कर सूचना संकलन कर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने तथा उचित वैधानिक कार्यवाही की जाये ।
अवैध शराब, गोवंश तस्करी आदि अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा सूचना संकलन करें एवं सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाये ।
अपराधों में फरार आरोपियों की पतारसी के प्रयास किये जाये ।
चोरी की घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुये, रात्रि पेट्रोलिंग, गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जाये । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत सहित जिले के एसडीओपी/सीएसपी/डीएसपी एवं समस्त थाना प्रभारीगण, रक्षित निरीक्षक सीहोर एवं निरीक्षक विशेष शाखा, प्रभारी जीविशा उपस्थित रहे ।

