
इटारसी / गुरुवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि इटारसी शहर में नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जयसवाल के कार्यकाल में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर जगह चयन में सामाजिक संगठनों एवं नगर परिषद के बीच सामंजस हुआ था। जिसमें इटारसी के थाने के पास एसीसी तिराहा निश्चित हुआ था और वहां पर नगर पालिका ने फाउंडेशन बनाया था। लेकिन परिषद बदलते ही उसे फाउंडेशन को तोड़ दिया गया। बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा सामाजिक संगठन के साथियों ने खुद से कृय करके इटारसी के 14वें लाइन में लाकर रखी थी, जो की स्थान चयन नहीं होने के कारण रखे- रखे ख़राब हो चुकी है । ज्ञापन में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा यदि दो महीने के अंदर नगर परिषद जगह का चयन नहीं करती है, प्रतिमा के लिए तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमारे पूजनीय हैं, हम उनकी प्रतिमा को लगाने के लिए किसी भी स्तर पर आंदोलन करने के लिए तत्पर रहेंगे और मूर्ति लाकर जल्द स्थापित करेंगे, चाहे अनुमति प्रदान ना हो। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के समय और बाबा साहब की जयंती और परिनिरवाण के दिन ही जय भीम जय भीम करती है, बाकी दिनों गायब हो जाती है। यदि प्रतिमा स्थापना के जगह का चयन नहीं हुआ तो क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में आंदोलन की शुरुआत कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम करेगा। ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत नरवरिया, महासचिव राजकुमार उपाध्याय, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, गजानंद तिवारी सेवा दल यंग प्रदेश अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल, गुमान सिंह मांडले प्रदेश सचिव, कमल चौधरी, पूर्व पार्षद गण अज्जू शुक्ला, नरेश चौहान, राजेंद्र जोशी, ओमकार शास्त्री, पंकज राठौर, सोनू बकोरिया, कृष्ण चौधरी, अनूप गांचले, आकाश कुशराम, सचिन मेहरा, गुफरान अंसारी, राकेश चंदेले, फागूराम अहिरवार, सौम्य दुबे, गोल्डी चौधरी, राहुल दुबे, डी के मास्साब, राधेश्याम ठाकरे, पप्पी कलोसिया, संतोष गुरयानी, संतोष अहिरवार, मनमोहन अहिरवार, विनिता बस्तरवार, रजनी कान्त सोनकर, रामशंकर सोनकर, देवी खडोतिया, अनिल रैकवार, दशरथ चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

