
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम, इटारसी मध्य प्रदेश खो खो संघ द्वारा आयोजित 44वीं जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नर्मदापुरम जिले की टीम रवाना हुई। अश्वनी मालवीय सचिव जिला खो खो संघ ने बताया कि नर्मदापुरम जिले के खिलाड़ी जबलपुर में आयोजित 12 तारीख से 14 तारीख तक चलने वाली खो खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खो खो संघ नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष बशारत खान ने आज जिले की घोषणा की। जिसमें शांतनु, अमित, आनंत ओमी, यशवंत, लक्ष्य, तनुज, अरुण, नमन, रुद्रजीत, आकांक्षा, कृष्णा, अंश, आरोन एवं कोच अनुज एवं मैनेजर नीरज रहेंगे। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं की कि सभी खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन करें । खेल की श्रेष्ठता के आधार पर मध्य प्रदेश खो-खो टीम का चयन होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

