
नर्मदापुरम / नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारे जीवन का आधार “हमारी पहचान“ हमारे गुरूदेव “भारत गौरव प्रखर वक्ता राष्ट्र संत शॉंति दूत मोनोज्ञाचार्य परम गुरूदेव आचार्य पुलक सागर महाराज के 31 वें मुनि दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नर्मदापुरम की शाखा ने गुरूवर के 31 वें दीक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सभी सदस्यों ने गुरूवर के चित्र पर चावल चढ़ाया एंव भजन गाकर आरती उतारी। आयोजन में मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार महामंत्री अनीता अरुण जैन, प्रवक्ता श्वेता जैन, कार्याध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष जयंती जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, सांस्कृतिक मंत्री भावना जैन, सरोज जैन, रीना रीतेश जैन, मोनिषा जैन, उषा गुप्ता, कंचन जैन, क्रांति जैन आदि उपस्थित थी। सभी ने मिलकर जैन धर्म के ओर वर के नारे लगाये एवं भजन गाकर गुरूवर की आराधना की।

