
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों को भविष्य दिव्यांग विशेष (संस्था) विद्यालय नर्मदापुरम का भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि विश्व मानव अधिकार दिवस 2025 की थीम ’मानव अधिकार हमारी रोजमर्रा की जरूरत है’ जो बताती है कि मानवाधिकार सिर्फ बड़े आदर्श नहीं बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय और सुरक्षा जैसी दैनिक ज़रूरतें हैं, जो हर व्यक्ति के जीवन को आकार देती हैं। यह थीम मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की स्थायी प्रासंगिकता पर जोर देती है और दिखाती है कि ये अधिकार कैसे हमारे दैनिक जीवन में समानता, न्याय और गरिमा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में खुशियाँ बाँटने के साथ-साथ छात्रों में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। भविष्य दिव्यांग विशेष (संस्था) विद्यालय नर्मदापुरम में एनएसएस द्वारा जन्मदिवस उत्सव इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वयंसेवकों ने विद्यालय के बच्चों के बीच बिस्किट एवं फल वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। सेवा कार्यक्रम के बीच विद्यालय में अध्ययनरत छात्र सजना का जन्मदिवस भी स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने जन्मदिन गीत गाकर बच्चों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया। इस अवसर पर भविष्य दिव्यांग विशेष (संस्था) विद्यालय नर्मदापुरम की प्रमुख अफ़रोज खान एवं उनके स्टॉफ का सहयोग प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी इकाई – 1 की डॉ. हर्षा चचाने एवं महाविद्यालय से डॉ. दुर्गेश तेली, आर के चौकीकर, राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयंसेविका प्रेरणा पाल, दुर्गेश सूर्यवंशी, वर्षा यादव, विनीता यादव, निर्मला, हुमेरा अली, प्रिया सोनी, दिशा शर्मा, रवीना धुर्वे, कपसा उईके, रजनी इवने आदि स्वयं सेविकाओं ने अपनी सहभागिता दी।

