
सिवनी मालवा / शासकीय कन्या महाविद्यालय में वुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ (Human Rights Day) गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने मानव अधिकारों के संरक्षण और सम्मान की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कु. आकांक्षा पांडे द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार न केवल हमें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देते हैं, बल्कि दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का कर्तव्य भी सिखाते हैं। चूँकि यह एक कन्या महाविद्यालय है, इसलिए विशेष रूप से ‘महिला अधिकारों’ और ‘लैंगिक समानता’ पर जोर दिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य भाग में सभी एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे जाति, धर्म, लिंग या भाषा के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी के अधिकारों का सम्मान करेंगी। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक मनोज प्रजापति, स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

