

नर्मदापुरम / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता यात्रा सरदार @150 का आयोजन 26 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 6 दिसंबर को इस यात्रा का विराम हुआ। इस यात्रा में नर्मदापुरम के युवा विशाल दीवान भी शामिल हुए थे। इस राष्ट्रीय यात्रा में देशभर के सिर्फ 150 प्रतिभागी ही शामिल हुए थे। बुधवार को विशाल अपनी यात्रा पूर्ण कर नर्मदापुरम पहुंचे यहां उनका स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। यात्रा से लौटने पर युवा विशाल ने यात्रा के संस्मरण सुनाएं। विशाल ने बताया कि यह यात्रा सरदार पटेल की 150 वीं जन्मजयंती और उनके द्वारा किये गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित की गई थी। यह यात्रा उनके पैतृक निवास स्थान करमसद आणंद गुजरात से प्रारंभ होकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एकता नगर केवड़िया तक कि यात्रा संपन्न हुई। यह राष्ट्रीय यात्रा 182 किलोमीटर से अधिक की दूरी को तय करते हुए 11 दिनों में संपन्न हुई एवं विराम स्थल पर पहुँची। इस यात्रा का शुभारंभ 26 नवंबर को शास्त्री मैदान वल्लभाई पटेल नगर आणंद से प्रारंभ हुआ था। यात्रा में भारत के विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो में से चयनित 150 पदयात्रियों का चयन हुआ जिनके द्वारा पूरी पदयात्रा को 11 दिवसों में 182 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण की। विशाल ने अपने अनुभव सुनाते हुए बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर के मध्य की यात्रा होती थी यात्रा के मध्य में सरदार सभा एवं सांय काल मे ग्राम सभा का आयोजन होता था जो कि सरदार पटेल के जीवन के कालखंड पर आधारित रहता था। यात्रा में पूरे भारत के विभिन्न प्रदेशों से चयनित प्रतिभागियों से साथ यात्रा करने का अवसर मिला। उनके रजत को उसकी सभ्यता एवं परंपराओं को जानने का अवसर प्राप्त हुआ। इस यात्रा के दौरान सरदार सभा एवं कई ग्राम सभाएं भी हुई। जिसमें भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति महामहिम वैकैया नायडू , राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत गुजरात, महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पंजाब एवं चंडीगढ़, महामहिम राज्यपाल आरएन रवि तमिलनाडु, महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार, महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री गुजरात भुपेंद्रभाई पटेल, मुख्यमंत्री त्रिपुरा मानिक साह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्करसिंह धामी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मंडविया , पीयूष गोयल, सर्वानंद सोनवाल, जयंत चौधरी, संजय सेठ, अनुप्रिया पटेल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, रवनीत सिंह बिटटू, अजय टम्टा, बी.एल वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, सुकांता मजुमदार, निम्बूबेन बाबनिया सहित गुजरात राज्य के विभिन्न विभागों से समस्त मंत्रीगण सांसदगण इस यात्रा के सहभागी बने। सरदार पटेल साहब के स्मृति स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जो कि विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा पर समापन एवं यात्रा विराम हुआ। इस यात्रा के समापन सत्र में भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं महानुभावों की उपस्थिति में रही।

