
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा अंकित साहू निवासी वार्ड 12 कालिका नगर नर्मदापुरम को बिजली विभाग नर्मदापुरम में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। जिसके सम्बन्ध में विधायक द्वारा उप महा प्रबंधक (सं/सं) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. नर्मदापुरम को पत्र जारी किया गया है । इस अवसर पर उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। अंकित साहू द्वारा कहा गया कि विधायक द्वारा मुझ पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौपी है। मैं उसका पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ जनहित के कार्यों में जुटकर कार्य करूँगा।

