इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय कामले की सहमति से प्रदेश सफाई कामगार मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम चौहान के द्वारा प्रदेश सचिव पद पर इटारसी के अनूप गांचले को मनोनीत किए जाने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में अनूप गांचले का जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, अजय मिश्रा, लाली सलूजा, नारायण गौर, अनिल वस्तरवार, सुशील बस्तरबार, प्रमोद कलोसिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विक्की तिवारी, संतोष बामने, चंदू दुबे, मयंक कलोसिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने अनुप गांचले के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके सचिव पद पर मनोनीत होने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

