
सिवनी मालवा / सिवनी मालवा क्षेत्र में सक्रिय गौ सेवक टीम डॉ. आकाश यादव, कन्हैया बाथव, आदित्य शर्मा, अतुल शर्मा, राधे गौर, अभिजीत कुशवाह, शंकर भाई, मनोज बाथव, कृष्णा पटेल, वेदिक गौर तथा अन्य सदस्यों का सम्मान सर्व समाज द्वारा किया गया। डॉ. आकाश यादव और कन्हैया बाथव के नेतृत्व में यह टीम कई वर्षों से निरंतर गौ सेवा कर रही है। बीमार, घायल या दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिलने वाली गौ माताओं की देखभाल के लिए टीम तुरंत मौके पर पहुँचती है। इस सेवा कार्य में पशु चिकित्सक डॉ. सतीश दुबे का भी पूर्ण सहयोग मिलता है, जिनके मार्गदर्शन और उपचार से कई गौ माताओं का जीवन बचाया गया है। सम्मान समारोह में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने गौ सेवक टीम की निःस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि “गो माता केवल पशु नहीं, बल्कि हमारे धर्म, संस्कृति और करुणा की प्रतीक हैं। उनकी सेवा करना मानवता का सर्वोच्च कार्य है।” उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में गौ सेवा का यह कार्य प्रेरणादायक है और समाज में करुणा, संवेदनशीलता और एकता का संदेश देता है। वहीं कन्हैया बाथव और डॉ. आकाश यादव ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित हमेशा गौ सेवकों का सम्मान करते हैं। और पूरे तन मन धन से गौ सेवकों का सहयोग करते हैं। हमें जहां भी उनकी आवश्यकता होती है वह तुरंत पहुंच जाते हैं। सर्व समाज द्वारा सभी गौ सेवकों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की कामना की गई।

