नर्मदापुरम / आज मंगलवार को “हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन” अंतर्गत जिलाकार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेटर नर्मदापुरम के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान “महिला हिंसा उन्मूलन 16 दिवसीय विशेष अभियान अंतर्गत” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी के द्रारा छात्र/छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम 2005, पोस्को अधिनियम 2012, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की गई। अर्चना शुक्ला (जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन) द्वारा जेंडर समानता तथा जेडर समानता की शपथ दिलाई गई। काउंसलर भागवती विष्ट ने गुड टच, बैड टच तथा वन स्टाप सेंटर के योजनाओं की जानकारी दी। आर. डी. बघेला (अग्रणी जिला प्रबंधक) ने छात्र/छात्राओं को कैरियर से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आर से टी की संकाय सदस्य खूशबू पराशर ने किया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से केसवर्कर पूजा खरवार, आर से टी आफिस असिस्टेंट गौरव चौरे, हरीश चौरे, प्रशिक्षक ललिता राजपूत, प्रमोद तथा छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

