

इटारसी / मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर कांग्रेसजन सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 09/12/25 को शासकीय प्राथमिक शाला लक्ष्मी नारायण जोधराज स्कूल में गहन पुनरीक्षण कार्य बीएलओ द्वारा बनाई गई, ASDR का वाचन किया गया। भाग संख्या 193/194/195/197/ 198 द्वारा वाचन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में BLO फरीदा खान, शांति बंजारा, रीता तिवारी, प्रदीप दुबे, रवि सिंह, सुपरवाइजर महेश कुमार रैकवार, परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला, कांग्रेस BLA, S.I.R नगर के प्रभारी शेख रमजान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, पूर्व एंडरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार उपस्थित रहे एवं वार्ड क्रमांक 34 में पार्षद अंजलि प्रमोद कालोसिया, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, शेख रमजान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अनूप गांचले, संतोष बामने मयंक कलोसिया की उपस्थिति में रानी अवंती बाई स्कूल में मतदाता सूची का वाचन किया गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

