
नर्मदापुरम / मंगलवार को फ्रेंडस क्लब नर्मदापुरम की मासिक बैठक का आयोजन होटल ओशीन में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि जनवरी माह में आयोजित होने वाली संक्रांति पर होने वाले सुहाग पर्व को कैसे मनाना है। सभी को क्या उपहार देना है, सभी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन ब्रजेश पाल की ओर से किया गया। बैठक में अमर ज्योति भदौरिया, दुर्गा भदोरिया, अरुणा गंगराडे, नीरजा फौजदार, बबीता विजय वर्गीय, राजेश पाल, सुनीता रघुवंशी, ज्योति कुशवाहा, अनीता रघुवंशी, रूपाली अग्रवाल, शैल चौहान, अर्चना सिघंई, राधा भदोरिया आदि उपस्थित रहीं।

