

सिवनी मालवा / विधायक प्रेमशंकर वर्मा के ग्रह ग्राम बघवाड़ा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में उपद्रव करने वाले 11 उपद्रवी छात्रों को शाला के प्राचार्य सुनील झिरानियाँ ने शाला से निष्कासित कर दिया है। अब यह सभी 11 उपद्रवी छात्र बस वार्षिक परीक्षा देने के लिए ही शाला में आएंगे। प्राचार्य ने इसकी लिखित जानकारी विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम, संयुक्त संचालक नर्मदापुरम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिवनी मालवा एवं थाना प्रभारी सिवनी मालवा को दी है। जिसमे प्राचार्य ने लिखा है कि 6 दिसंबर 25 को शाला में प्रार्थना सभा के बाद किसी बात को लेकर छात्रों के बींच लड़ाई हो गयी । वायरल वीडियो में डंडे और कड़े से मारपीट हुई। इस हाथापाई में बघवाड़ा और खुटवासा के लोग भी शामिल हुए। जिसमे शाला के कुछ छात्र आहत हुए। जिनके पालक गणो ने शाला में उपस्थित होकर घटना को संज्ञान में लिया। जिसमे शाला परिवार एवं उपस्थित ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि घटना में लिप्त छात्रों को शाला से निष्काषित किया जाए। यह सभी निष्काषित 11 छात्र शाला से निष्कासित किये गये है। जो अब वार्षिक परीक्षा में ही परीक्षा देने के लिए शाला में आएंगे। इस बींच कोई अप्रिय घटना होती है तो शाला परिवार जबाबदार नही होगा। ग्राम बघवाड़ा सरपंच बेनीराम लोवंशी सहित उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि शाला से निष्काशित किये गये छात्र आये दिन शाला में लड़ाई झगड़ा, छात्राओं से छेड़छाड़ करना, शाला में बेवजह आतिशबाजी करना, शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना, शिक्षको के साथ अभद्रता करना, गाली गलोच करना और शिक्षकों को मारने की धमकी देने जैसा कृत्य करते चले आ रहे थे। यदि भविष्य में यह छात्र शाला परिसर के आसपास आपराधिक कृत्य करते नजर आएंगे तो थाने में इनकी शिकायत की जायेगी। यदि इन छात्रों को लेकर ग्राम बघवाड़ा और ग्राम खुटवासा के बींच विवाद करते है तो शाला प्रबंधन की जबाबदारी नही रहेगी। नागरिकों का कहना है कि जब विधायक के ग्रह ग्राम की शाला में यह अराजकता है तो फिर नगर सहित पूरी तहसील की अराजकता और अपराध की क्या स्थिति होगी यह विचारणीय है।

