


इटारसी / दिनांक 6 से 8 दिसंबर 2025 तक सेंट माइकल और कैडबरी क्रिकेट क्लब इटारसी के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला न्यू यार्ड रेलवे ग्राउंड, इटारसी में खेली गई।
इस आयोजन का सफल संचालन कैडबरी क्रिकेट क्लब न्यू यार्ड इटारसी द्वारा किया गया। सेंट माइकल ने तीनों मैच जीतकर श्रृंखला को 3–0 से अपने नाम किया।
मैच परिणाम…..
▶ मैच-1 (6 दिसम्बर 2025)
कैडबरी : 93/4 (18 ओवर )
सेंट माइकल : 95/2 (12.3 ओवर)
➡️ सेंट माइकल ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
🏅 मैन ऑफ द मैच : रिहान — नाबाद 51 रन
▶ मैच-2 (7 दिसम्बर 2025)
कैडबरी : 212/4 (40 ओवर)
सेंट माइकल : 213/8 (36.3 overs)
➡️ सेंट माइकल ने 2 विकेट से जीत हासिल की।
🏅मैन ऑफ द मैच (सेंट माइकल)
80 गेंदों पर 77 रन
टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान।
▶ मैच-3 (8 दिसम्बर 2025)
सेंट माइकल : 129/1 (15-ओवर)
कैडबरी : 75/5 (15 ओवर )
➡️ सेंट माइकल ने 54 रन से जीत दर्ज की।
🏅 मैन ऑफ द मैच : उमेद (सेंट माइकल)
नाबाद 68 रन
🏆 मैन ऑफ द सीरीज —उमेद (सेंट माइकल)
उमेद का पूरा सीरीज़ प्रदर्शन:
मैच-2: 77 रन (80 गेंद)
मैच-3: 68* रन
➡️ कुल रन: 145 रन
यह प्रदर्शन सेंट माइकल की सभी जीतों का आधार रहा।
🎖 विशेष पुरस्कार — गुफरान सर (कोच सेंट माइकल क्रिकेट क्लब )
टीम को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने के लिए सम्मानित।
💥 प्रभावशाली खिलाड़ी — आफिया अली (कैडबरी क्रिकेट क्लब)दो मैचों में दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन:
मैच-2: 77 गेंदों पर 63 रन
मैच-3: 16 रन (20 गेंद)
गौरव गौर, वंशिका पाल, शुभी सिंगारे, वैष्णवी, विहान बारसे (कान्हा), मयंक जोशी, कार्तिक , विवान यादव, हार्दिक, शशांक सांगुल्ले, अंशु बगरे, अंश बड़गे, हाज़िक अली, आयुष गोरे, लक्ष्य, आरोही दुबे, ऋषि, सोनाक्षी कैथवास ने भी तीनो मैचों में कैडबरी क्रिकेट क्लब टीम की और से इन सभी ने बल्लेबाज़ी एवम गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
निष्कर्ष…..
सेंट माइकल क्लब भोपाल ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासन और मजबूत बल्लेबाज़ी के दम पर इस तीन मैचों की श्रृंखला को 3–0 से अपने नाम किया। कैडबरी क्रिकेट क्लब इटारसी ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और कई खिलाड़ियों ने चमकदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि इलेक्ट्रिक लोको शेड सीनियर डी ई मुफीद खान, गुप्ता, कोच राजीव दुबे बाबुजी, विशेष सहयोगी इरफान अली, कपिल सिंगारे, विनोद बारसे, भवानी दुबे, प्रशांत गोरे, कुश दुबे, अनन्या दुबे (MPCA) प्लेयर महिला क्रिकेट।

