
नर्मदापुरम / दिनांक 04/08/25 को थाना पिपरिया पुलिस को सूचना मिली कि फरियादी की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। थाना प्रभारी पिपरिया (मंगलवारा) द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये गए एवं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अप. क्र. 301/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा माह नवंबर में संचालित मुस्कान अभियान के तहत प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पृथक-पृथक टीम बनाकर नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा घटना स्थल, रेल्वे पार्किंग एरिया, रेल्वे स्टेशन पिपरिया, यात्री प्रतिक्षालय, ब्रिज के सामने पिपरिया उक्त सभी स्थानों पर जाकर नाबालिग बालिका की तलाश की गई। दौराने तलाश थाना क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.व्ही. को बारीकी से देखा गया साथ ही नाबालिग बालिका की फोटो दिखा कर एवं तकनीकि संसाधनों का उपयोग कर तलाश की गई। इस दौरान अनुसंधान टीम को जानकारी मिली कि उक्त अपहर्ता को आरोपी विजय पिता ज्ञानी बंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पिपरिया अपने साथ भगा कर ले गया है। तकनीकि संसाधनों द्वारा उक्त आरोपी एवं अपहर्ता के ऊटी, तमिलनाडू राज्य में होने की सूचना मिली। जिसे ढूंढने हेतु अनुसंधान टीम को तमिलनाडू रवाना किया गया। किन्तु आरोपी शातिर बदमाश होने के कारण मौके का फायदा उठाकर अपहर्ता को अपने साथ लेकर वहां से भाग निकला। विवेचना के दौरान आरोपी के कोच्ची, केरल राज्य में होने की सूचना मिलने पर अनुसंधान टीम द्वारा कोच्ची, केरल पहुंचकर अपहर्ता नाबालिग बालिका एवं आरोपी विजय पिता ज्ञानी बंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पिपरिया हाल निवासी तिरुबाडी, कोच्चि, केरल से ढूंढने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पिपरिया (मंगलवारा) निरी. गिरीश त्रिपाठी द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर तकनीकि संसाधनों एवं सायबर सेल के सहयोग से संपूर्ण कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया (मंगलवारा) निरी. गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र कुशवाहा, उनि मोनिका सिंह, सउनि पर्वत सिंह, सउनि बसंत डोलेकर, प्रआर. महेन्द्र, आर. मनीष, अमरदास, मोहसीन, शिवम, हेमंत एवं म.आर. निधि तथा रवीना की सक्रिय भूमिका रही।

