

सिवनी मालवा / कांग्रेस की ओर से SIR नगर सर्वे प्रभारी दीपक दीक्षित की उपस्थिति में 07 दिसंबर 2025 को मतदान केंद्र क्रमांक 78, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद प्रशांत यादव के साथ-साथ सुपरवाइजर प्रकाश व्यास, BLO श्रीमती सीमा कौशल, BLA विक्रम कौशल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण तिवारी, आंगनबाड़ी सहायिका अनीता नागवंशी और हेमलता जैन, प्रहलाद गुप्ता, शेर सिंह कौशल, संदीप कौशल भी मौजूद रहे। बैठक में उन मतदाताओं की जानकारी पर चर्चा हुई, जो अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि श्रेणी में पाए गए और जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नहीं बन पाया। आंकड़ों के अनुसार 3 मतदाता अनुपस्थित, 25 स्थानांतरित, 7 मृत और 0 दोहरी प्रविष्टि पाए गए। कांग्रेस पार्टी के SIR नगर प्रभारी दीपक दीक्षित ने पत्र का वाचन किया । साथ ही यह तय किया गया कि अपूर्ण प्रविष्टियों को 11 दिसंबर 2025 तक अपडेट कर दिया जाए, ताकि BLO App के माध्यम से सभी जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस काम को समय पर पूरा करने का आश्वाशन दिया। वार्ड पार्षद प्रशांत यादव ने बताया कि SIR सर्वे में किसी भी मतदाता को कोई भी समस्या नहीं आने देंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से SIR नगर सर्वे प्रभारी दीपक दीक्षित ने बताया कि नगर के सभी 15 वार्डो में SIR सर्वे का काम लगभग पूर्ण हो चुका है उनके द्वारा सभी वार्डो में SIR सर्वे में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने नगर के सभी मतदाताओं से अपील की है की किसी भी मतदाता को SIR सर्वे में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

