नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा SIR कार्यक्रम के तहत लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी ने कांग्रेस के साथियों सहित बाजार क्षेत्र में नो मेपिंग वाले मतदाताओं की जानकारी जुटा कर सहयोग किया। यह जानकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने दी।

