नर्मदापुरम / रामकृष्ण विवेकानंद वेदांत समिति नर्मदापुरम द्वारा हर वर्ष मूल्यांकन कार्य, शिक्षा का प्रचार प्रसार के लिए छात्रों-छात्रों के बीच करने के लिये एक स्पर्धा स्वामी विवेकानंद की जीवन तथा वाणी पर संचालित किया जाता है। इस बार इस स्पर्धा का आरंभ सिवनी मालवा स्थित आचार्य चाणक्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया है। जिसमें लगभग 115 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया । प्रबुद्ध नागरिक बनने के लिए यह कार्य बहुत फलदायी साबित होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग जिले के लगभग 30 उच्चतर विद्यालय शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक स्वामी विश्वानंद जी के मार्दशन में कार्यकर्ता नलिन पटेल, आशुतोष श्रीवास्तव, हेमंत गोस्वामी का विशेष योगदान रहा है।

