

नर्मदापुरम / विगत दो सप्ताह से एस पी एम कॉलोनी के बच्चे फेस वन मंदिर प्रांगण में शतरंज सीख रहे थे। प्रतिभूति कागज कारखाना मजदूर संघ (4041) यूनियन के पदाधिकारियों के निवेदन पर एस. पी. एम. के मुख्य महा प्रबंधक के सौजन्य से सीनियर स्टाफ क्लब उपलब्ध कराया गया। आज दिनांक 7 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से शतरंज प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य महा प्रबंधक वेंकटेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण क्लब का उद्घाटन किया। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष बी के दुबे , प्रतिभूति कागज कारखाना मजदूर संघ (4041) BMS यूनियन के अध्यक्ष संजीव राणा, महासचिव संजय उपाध्याय एवं पवन प्रजापति, खुमान सिंह, वैभव ठाकुर, महेंद्र मालवीय, अनिलसिंह, राघवेन्द्र गौर , बृजेश शांडिल्य, प्रदीप अहिरवार, उमेश राजपूत, पवन चौधरी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला शतरंज के सचिव एस पी मेहरा (मुख्य प्रशिक्षक), संगठन सचिव जी पी गौर, भूपेंद्र जाटव, रामकुमार गौर, कोषाध्यक्ष एस एल चौरे, विभूति कुमार, गणेश उचिबगले उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चे अपने-अपने शतरंज बोर्ड एवं मोहरों के साथ किसी ग्रैंड मास्टर से कम नहीं लग रहे थे। बच्चों में शतरंज सीखने की क्षमता बहुत प्रबल है सभी बच्चों में बहुत ही उत्साह देखने मिलता है। प्रशिक्षण में उपस्थित हुए बच्चो के साथ उनके पैरेंट्स में भी सहयोग की भावना उमड़ रही थी। आज यूनियन के माध्यम से सभी बच्चों को नाश्ता कराया गया। पूर्व में सभी बच्चों को शतरंज बोर्ड कैसे जमाना, फाइल रैंक क्या होती है, मोहरों को कैसे जमाया जाता है, सभी मोहरे की वैल्यू क्या होती है, ओपनिंग में क्या ध्यान रख कर चाल चलना चाहिए, यह जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रति रविवार को ठीक 12:00 से एस पी एम कॉलोनी फेस वन में सीनियर स्टाफ क्लब में आयोजित किया जाता है। जिसमें जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी प्रशिक्षण देते हैं और इस शिविर में प्रतिभूति कागज कारखाना मजदूर संघ (4041) यूनियन के पदाधिकारी गण एवं बच्चों के अभिभावक गण भी सहयोग रहा हैं।

