
नर्मदापुरम / केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खंड-अ में जेल विद्यालय परिसर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विजय पाठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीगल एड डिफेन्स काउन्सल समिक्ष एवं अभय सिंह D.L.O. अधिकारी ओर H.I.V. N.G.O से शकीर अली द्वारा स्मृट बोर्ड के माध्यम से बंदी/हवालाती को H.I.V. एडस के इतिहास एवं T.B. के लक्षण एवं बीमारी के बारे मे समझाइश दी गयी। इस अवसर पर प्रहलाद सिह बरकडे, उप अधीक्षक हितेश बंडिया अष्टकोण अधिकारी, डॉ. विपिन आहिरवार, श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहें। साथ ही गीता जंयती के अवसर पर श्रीमदभागवत गीता जी का 15 वाँ अध्याय का अध्यन कराया गया एवं श्रीमदभागवत गीता जी के पाठ अध्यन करने की समझाइश दी गयी। जेल उप महा निरीक्षक एम.आर पटेल, जेल मुख्यालय भोपाल (म०प्र) द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में नवनिर्मत वी.सी कक्ष एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया एवं गीता जंयती के शुभ अवसर पर जेल विद्यालय परीसर में स्मृट बोर्ड के माध्यम से श्रीमदभागवत गीता जी के 15 वाँ अध्याय का अध्यन कराया गया एवं डॉ. शैलेन्द्र नेमा, उप सचालक पशुपालन विभाग डॉ. कीर्ति नेमा, पशुपालन विभाग संतोष सोनी, N.G.O द्वारा बंदी / हवालाती को श्रीमदभागवत गीता जी की लगभग 150 प्रतियों भेट की गयी ओर सभी बंदी/ हवालाती को श्रीमदभागवत गीता जी के मार्ग दर्शन पर चलने की समझाइश दी गयी। इस अवसर पर संतोष सिंह सोलंकी जेल अधीक्षक, प्रहलाद सिह बरकडे, बंडिया- अष्टकोण अधिकारी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

