
नर्मदापुरम / केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम (मन कक्ष) केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में जिला चिकित्सालय द्वारा दिनांक 06.12.2025 दिन शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म. प्र. भोपाल के आदेश के अनुपालन में प्रतिमाह के प्रथम सप्ताह में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके अनुक्रम में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड-अ में निरूद्ध बंदियो हेतु जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष से सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल सॉयक्लोजिस्ट), श्रीमति निधि पटवा नर्सिंग ऑफिसर द्वारा परिरूद्ध 49 पुरूष बंदी एवं 16 महिला बंदी कुल 63 बंदियो की स्क्रीनिंग कर परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर के दौरान प्रहलाद सिंह बरकडे उप अधीक्षक हितेश बंडिया- अष्टकोण अधिकारी, डॉ. विपिन अहिरवार जेल चिकित्सक, श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनेस) एवं जेल स्टाफ उपस्थित था।

