नर्मदापुरम / इनरब्हील क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 304 ने ऑरेंज वर्ल्ड डे के उपलक्ष में सेठानी घाट पर रैली में निकाली। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने कहा कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑरेंज वर्ल्ड डे मनाया जाता है। सचिन स्वाति जैन ने कहा कि जब है नारी में शक्ति सारी तो फिर क्यों नारी को कहे बेचारी। वंदना समैया ने कहा कि बंद करो यह अत्याचार नारी श्रष्टि का सुंदर उपहार। नीरजा फौजदार ने कहा कि घरेलू हिंसा बहुत निंदनीय है। सीमा गुप्ता ने कहा कि नारी नारी मत कहो नारी नर की खान नारी से ही होता है नर प्रहलाद सामान। निधि जैन ने कहा समान प्रतिष्ठा और प्यार महिला सशक्तिकरण के हैं आधार। नीता जैन ने कहा कि कोमल है कमजोर नहीं है शक्ति का नाम ही नारी है जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझे हारी है।

