
नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 12 में आर आर गार्डन के बाजू में रोड के बीच में पानी क्रॉस करने वाले पाइप जो कि रोड के नीचे है उसके टूट जाने से रोड के रोड पर 8 फीट लंबा एवं एक फीट गहरा गड्ढा हो गया है जो कि बड़े हादसे का कारण बन सकता है। क्योंकि इस रोड पर सभी का आना-जाना लगा रहता है और रात में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। खास बात तो इस बात यह है कि वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका के उपाध्यक्ष का घर भी वहां से चंद कदम की दूरी पर है, इसके बावजूद भी इस और ध्यान नहीं देना समझ से परे है।

