
नर्मदापुरम / विक्रम नगर रसूलिया में श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत निशुल्क कन्या विवाह समारोह में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने सम्मिलित होकर बर एवं बधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। दीप्ति एवं रवि तथा बधू प्रमिला एवं वर उमाशंकर के निशुल्क कन्या विवाह समारोह में पहुंचकर शादी के पवित्र बंधन श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत हुए निशुल्क कन्या विवाह समारोह मे सम्मिलित हुए और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया और कहा कि विक्रम नगर के वासी सच में धन्य है जो भागवत कथा के साथ-साथ इतना बड़ा पुनीत कार्य कर रहे हैं और कई वर्षों से कर रहे हैं, वह बधाई के पात्र है। ऐसा क्रम हमेशा चलता रहना चाहिए ना कोई पोस्टर ना कोई प्रचार के बिना इतना बड़ा काम करना मामूली बात नहीं है। धन्य है ऐसे विक्रम नगर के लोग मैं उन्हें बारंबार प्रणाम करता हूं।

