

नर्मदापुरम / हिंदू महाशक्ति संघ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भीम यादव
को कांदई ग्राम सरपंच द्वारा सूचना मिली कि 2 गाड़ियों में गोवंश को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है । भीम यादव द्वारा हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश गौरक्षा उप प्रमुख लखन कश्यप को तुरंत सूचना दी गई और उन्होंने उनकी टीम, इटारसी गौसेवक एवं इटारसी नगर टोली द्वारा देर रात ग्राम कांदई पहुंचकर गोवंश से भरी 2 पिकअप गाड़ी पकड़ी तथा गोवंश को मुक्त किया, गाड़ियों में लगभग 10 से 12 गोवंश भरे थे। गाड़ी ड्राइवर व गौतस्कर अंधेरे में भाग गए। गौरक्षकों द्वारा पुलिस को सूचना देकर जप्ति की कार्यवाही करवाई गई। हिंदू महाशक्ति संघ के जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय, शिव चोरे, संभागीय मंत्री सतीश कुचबंदिया, संजय मालवीय, संभागीय मीडिया प्रभारी ललित शर्मा , नरेश मेहरा, अजय केवट द्वारा रामपुर पुलिस द्वारा गोवंश को सुरक्षित बाड़े में छोड़ा गया। नगर टोली के यशवंत शर्मा , वीरू बाथरी, त्रवेन्द्र चंदेले, गौरव सोनी, योगेश दुंदुवि, सूरज ठाकुर की मौजूदगी में रामपुर थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही की गई। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी ने कहा कि जिले में फिर से गौतस्करों के गिरोह सक्रिय हो गया है, जिन्हें हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी एवं शासन प्रशासन से गौहत्यारों को फांसी की सजा की मांग की जावेगी।

