नर्मदापुरम / शौर्य दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सेठानी घाट पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपदान मिष्ठान वितरण एवं गरीब असहाय व्यक्तियों को गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के उपरांत हनुमान नगर (यश भवन) रसूलिया में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं आर. वी. डी जिला उपाध्यक्ष अंकित पाठक अपने उदवोधन में कहा कि कार सेवकों को उनकी वीरता – बलिदान – त्याग और अदम्य साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता । कार्यक्रम में उपस्थित अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राजीव गौर, जिला महामंत्री अमित गौर नगर अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, आरबी डी योगेश गौर, शुभम माझी, जीतू शुक्ला, मनीष सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा एवं शौर्य गौर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

