नर्मदापुरम / आज शनिवार को “हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन” अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेटर के द्वारा नर्मदा विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में “महिला हिंसा उन्मूलन 16 दिवसीय विशेष अभियान अंतर्गत ” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी के द्वारा छात्र/छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम 2005, पोस्को अधिनियम 2012, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की गई। डां मयंक तोमर (सर्व शिक्षा अभियान ब्रांडएम्बेसडर) द्वारा साइबर क्राइम, जेंडर समानता की जानकारी दी गई। काउंसलर भागवती विष्ट ने गुड टच, बैड टच तथा वन स्टाप सेंटर के योजनाओं की जानकारी दी। स्कूल संचालक स्वपनिल उपाध्याय ने बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा तथा कैरियर से संबंधित जानकारी दी। स्कूल प्राचार्य अनुज दीवान द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका कनिष्का गौर ने किया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से केसवर्कर पूजा खरवार, आई. टी. वर्कर रजनी श्रोती, स्कूल शिक्षिकायें तथा छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

