

नर्मदापुरम /आज इटारसी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विमर्श करने के उद्देश्य से सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा स्थानीय विधान सभा कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहर के आगामी विकास कार्यों, जनसुविधाओं, अधोसंरचना और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा पत्रकारों से रूबरू होकर शहरहित के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता जायकेश्वर चौधरी, सभापति राकेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को शहर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिसमें इटारसी को बेहतर सुविधाओं और नई परियोजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

