


नर्मदापुरम / बैतूल जिले के ग्राम राक्शी तहसील भैंसदेही की रहने वाली कुमारी दुर्गा यादव ने अपने गांव तथा अपना शहर तथा पूरे यदुवंश के साथ देश का नाम रोशन किया। दुर्गा बेटी ने ब्लाइंड T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल खेलकर टीम को जीत दिलाकर अपने मां बाप भाई, बहन तथा अपने शिक्षक तथा समाज का नाम रोशन किया तथा टूर्नामेंट खेल कर वापस अपने गांव लौटी तो भोपाल से लेकर बैतूल तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्री राधे कृष्णा मंदिर डाडीवाडा में इं. पवन यादव राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ कुमारी दुर्गा यादव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए मंच पर उपस्थित, संगठन के मध्य प्रदेश युवा अध्यक्ष नारायण यादव , बैतूल जिले के ग्रामीण अध्यक्ष संतोष यादव, कर्मवीर यादव मध्य प्रदेश सचिव, मां दुर्गा, पप्पू यादव जिला सचिव, बैतूल जिला सचिव सुरेश यादव, शिवनारायण यादव, स्वप्निल जैसवाल, समाजसेवी सिमरन ढाबा, गोपेन्द्र यादव, राजेश यादव, पवन यादव, अखिल राव आदि दर्जनों संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

