

बड़वाह / मैंने जब से लिया तुम्हारा नाम रे, तूने जग में बना दी पहचान है, खाटू न आऊं तो जी घबराता है, तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है, आदि भजन सुनाए। ग्राम पंचायत नावघाट खेड़ी स्थित जगदीश बैरागी परिवार द्वारा पूर्णिमा के अवसर गुरुवार कि रात्रि में खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भगवान खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया। सिसोदिया म्यूजिकल ग्रुप के भजन गायक रवि व्यास द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। रात भर चली इस विशाल भजन संध्या में खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया। भक्तों पर पुष्प तथा इत्र वर्षा हुई। साथ ही दरबार मे अखंड ज्योत जगी।कार्यक्रम के पश्चात महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर राहुल वैष्णव, प्रवीण बैरागी, सचिन बैरागी, प्रदीप बैरागी, अर्जुन केवट, ब्रजेश यादव, महेश गुले, लक्ष्मण बापू, सुनील नामदेव, रितेश कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

