
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित हरा गीला, नीला सूखा अभियान के माध्यम से नागरिकों को कचरा पृथकीकरण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगरपालिका की टीम द्वारा संदेश घर-घर संपर्क कर सूखा कचरा नीले बिन में एवं गीला कचरा हरे बिन में संग्रहित कर कचरा वाहन में देने हेतु प्रेरित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान की प्रभारी अधिकारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में विशेष स्वच्छता संवाद अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वच्छता के संबंध में समझाइश दी जा रही है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर प्रेरित किया गया एवं कचरा पृथकीकरण करने की शपथ दिलाई गई। कचरे को अलग-अलग करने हेतु डेमो भी दिया गया। नपा की टीम द्वारा शुक्रवार को ग्वालटोली स्थित माध्यमिक हाई सेकेंडरी स्कूल ग्वालटोली में बच्चों से चार डस्टबिन का उपयोग करने की समझाइश दी। गीला, सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें एवं समझाइए दी गई कि कौन से डस्टबिन में कौन सा कचरा डालना है।

