
नर्मदापुरम / रोजगार के क्षेत्र में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव विशेष पहल की गई है। विक्रम नगर, रसूलिया में आयोजित दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत हुए नि:शुल्क कन्या विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वधु दीप्ति एवं वर रवि तथा वधु प्रमीला एवं वर उमाशंकर को उपहार स्वरूप सिलाई मशीन प्रदान की गई। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने इस दौरान दोनों वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। नपाध्यक्ष ने कहा कि इस सिलाई मशीन के माध्यम से आप घर बैठे रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार को सहयोग प्रदान कर सकती हैं।

