
नर्मदापुरम / सीनियर वर्ग अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम और हरदा के बीच एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहेल के शानदार 88 रनों की पारी की बदौलत 243 रन पर हरदा ऑल आउट हो गई। नर्मदापुरम के गेंदबाज गौतम रघुवंशी ने 7 विकेट झटके। पहली पारी में नर्मदापुरम की टीम ने 3 विकेट खोकर 47 रन जोड़ लिए हैं । सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के शुभारभ अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित फौजदार एवं एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्टर शफीक खान, नितेश राजपूत, अंपायर फजल खान और इमरान खान, स्कोरर दिनेश वर्मा सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।
*स्कोर कार्ड*
हरदा 243/10/61 ओवर
सोहेल 88 रन
माणिक 51 रन
आयुष ठाकुर 51 रन
गौतम रघुवंशी 7 विकेट
हिमांशु शिंदे 1 विकेट
ऋत्विक दीवान 1 विकेट
हर्षित परसाई 1 विकेट
नर्मदापुरम
47/3/12 ओवर
अमन राजपूत 2 विकेट ।

