इटारसी / गहन मतदाता सूची पुनरिक्षण कार्य को लेकर एसडीएम कार्यालय इटारसी में आज शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उपरोक्त बैठक में एसडीएम निलेश कुमार शर्मा एवं तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी ने सभी प्रमुख सुपरवाइजरों से चर्चा करते हुए कहा कि यह गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कर जो सूची तैयार होगी वह त्रुटि रहित होना चाहिए। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर होने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या एवं जानकारी से अवगत कराया बैठक में इस बात पर प्रसन्नता की गई कि पूरे इटारसी तहसील क्षेत्र में मैपिंग सर्चिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 100% पूर्ण हो गया है । इस अवसर पर एसडीएम नीलेश शर्मा ने सुपरवाइजर एवं प्रधान पाठक महेश कुमार रैकवार की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने पूरे एक माह अवकाश के दिनों में भी अपना कार्य ईमानदारी से किया साथ ही आंखों का ऑपरेशन भी नहीं करवाया जो डॉक्टरों ने कहा था। ऐसे सुपरवाइजर की और बीलओ की मेहनत से ही यह कार्य पूर्ण हुआ है । उपरोक्त अवसर पर सुपरवाइजर सतीश खलको को पूरन रजक बीके धुर्वे विश्वनाथ तिवारी महेश मालवीय महेश रैकवार बृजेश जाटव विनय कुमार सोनिया मनफूल साल्वे एवं ए के के चावरे आदि उपस्थित थे

