
नर्मदापुरम / S.I.R मतदाता पुनरीक्षण कार्य नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश वार्डओ में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कांग्रेसजनों द्वारा इटारसी, नर्मदापुरम, शहर एवं गांव में लगाए गए मतदाताओं के सहयोग हेतु शिवर के लिए प्रशंसा की। वही हर वार्ड के B.L.O द्वारा भी कांग्रेस जनों का सहयोग किया गया, जिसके लिए सभी का बहुत-बहुत आभार। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

